गाज़ियाबाद, जून 2 -- मुरादनगर,संवाददाता। गांव सलेमाबाद में मोबाइल टावर से पूर्व कर्मचारी द्वारा बैट्री चोरी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बैट्री बरामद कर ली है। जिला फिरोजाबाद निवासी नरेश कुमार एक निजी मोबाइल कंपनी के टावर पर टेक्नीशियन का काम करत है। उन्होने बताया कि गांव सलमाबाद स्थित टावर से लीथियम कोर्स पावर बैट्री चोरी हो गई। एसीपी ने बताया कि नरेश कुमार की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर अभिषेक सैनी निवासी गांव जलालाबाद से बैट्री बरामद कर ली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...