बागपत, जनवरी 10 -- खेकड़ा। क्षेत्र के सांकरौद गांव में लगे मोबाइल टावर से बदमाशों ने दिनदहाड़े आरआरयू कार्ड चोरी कर लिया। जिससे टावर ने काम करना बंद कर दिया है। दरअसल, क्षेत्र गांव में एक प्राइवेट मोबाइल कंपनी का टावर लगा हुआ है। टावर पर 30 फुट की ऊंचाई पर आरआरयू कार्ड लगा हुआ था। बदमाशों ने शुक्रवार को दिनदहाड़े कार्ड को चोरी कर लिया। कंपनी के सुपरवाइजर परविंदर कुमार ने कोतवाली पर घटना का मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दे दी है। कोतवाली प्रभारी प्रभाकर कैंतूरा का कहना है कि बदमाशों का पता लगाने के लिए पुलिस टीम लगा दी गई है। जल्द ही घटना का खुलासा करते हुए बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.