सुल्तानपुर, जून 10 -- अखण्डनगर, संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र में बीते दिन हुई मोबाइल टावर से सोलर पैनल एवं अन्य सामानों की चोरी का पुलिस ने खुलासा करते हुए अंतर्जनपदीय चोर गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस लाइन में एसपी ने खुलासे के बारे में जानकरी दी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मंगलवार की रात कार्रवाई कर मुजफ्फर नगर के अंकित कुमार, गाजियाबाद के सरफराज तथा सुहेल मलिक, आमिर मलिक और मेरठ के मोहम्मद आयुब को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का सामान, लगभग दो लाख नकदी, एक कार, अवैध असलहा आदि बरामद किया। थाना प्रभारी धीरेन्द्र कुमार वर्मा ने बताया कि सभी आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई कर न्यायालय के माध्यम से जेल भेज दिया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने अन्य जिलों में भी चोरी की घटनाएं करने की बात स्वीक...