मोबाइल टावर से गिरकर इंजीनियर की जान गई
नोएडा, मई 29 -- रबूपुरा, सुनील कुमार। चांदपुर गांव में शुक्रवार को निजी कंपनी के नेटवर्क इंजीनियर की मोबाइल टावर से गिरकर मौत हो गई। वह आंधी के कारण नेटवर्क में आई तकनीकी खराबी को सही करने के लिए टावर पर चढ़ा था। इसी दौरान सेफ्टी बेल्ट का लॉक टूट गया और वह करीब 40 मीटर ऊंचे टावर से नीचे आ गिरा। जिला फिरोजाबाद के गांव धर्मपुर निवासी 31 वर्षीय शांतनु निजी मोबाइल कंपनी में बतौर नेटवर्क इंजीनियर कार्यरत था। गुरुवार शाम आई तेज आंधी के कारण रबूपुरा क्षेत्र के गांव चांदपुर में लगे मोबाइल टावर में सिग्नल संबंधी तकनीकी खराबी आ गई। शिकायत पर शांतनु खराबी को चेक करने के लिए टावर पर चढ़ा था। यह भी पढ़ें- तेज आंधी में दीवार गिरा, मलवे में दबकर एक व्यक्ति की मौत इंजीनियर करीब चालीस मीटर ऊंचे मोबाइल टावर पर खामी की जांच कर रहा था। इसी दौरान उसकी सेफ्टी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.