मोबाइल टावर से केबल तार चोरी करने वाला युवक गिरफ्तार
बांका, जून 20 -- बांका, निज संवाददाता। बांका शहर के समुखिया मोड़ स्थित एक मोबाइल टावर से केबल चोरी करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जियाउल के रूप में हुई है, जो बांका बाजार का निवासी बताया जाता है। जानकारी के अनुसार समुखिया मोड़ स्थित मोबाइल टावर से केबल चोरी होने की सूचना मिलने के बाद संबंधित कंपनी की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। यह भी पढ़ें- मोबाइल टावर से केबल तार चोरी करने वाला युवक गिरफ्तारअपराधी का इतिहास जांच के दौरान जुटाए गए साक्ष्यों एवं स्थानीय स्तर पर की गई छानबीन के आधार पर पुलिस ने आरोपी जियाउल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार युवक का आपराधिक इतिहास भी रहा है। वह पूर्व में भी चोरी के कई मामलों में जेल जा चुका है। इसके बावजूद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.