नोएडा, मार्च 31 -- नोएडा, संवाददाता। हल्द्वानी गांव में लगे मोबाइल टावर से बदमाश कीमती उपकरण चोरी कर ले गए। कंपनी के तकनीशियन ने फेज-3 थाने में सोमवार को ऑनलाइन मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सेक्टर-63 में ईवीएनआई प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का कार्यालय है। कंपनी मोबाइल टावरों की देखरेख करता है। कंपनी का एक टावर हल्द्वानी गांव में प्रशांत कुमार के मकान की छत पर लगा है। कंपनी के तकनीशियन पंकज राय ने पुलिस को बताया कि बदमाशों ने 20 मार्च को टावर से एक आरआरयू और अन्य उपकरण चोरी कर लिए। साइट से जुड़े सेक्टरों में नेटवर्क डाउन होने पर टीम जांच करने पहुंची तो मोबाइल टावर से उपकरण चोरी होने का पता चला। टीम ने वैकल्पिक व्यवस्था कर नेटवर्क दुरुस्त कराया। पुलिस से शिकायत की। पुलिस का कहना है कि कंपनी तकनीशियन की शिकायत पर मुकदमा दर्ज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.