देहरादून, मई 6 -- माजरा में चोरों ने एक मोबाइल टावर को एक महीने के भीतर पांच बार निशाना बनाया। इस दौरान पावर केबल और अन्य उपकरण चोरी किए गए। शिकायत पर पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। रॉयल कमांड प्रोटेक्शन ग्रुप के कर्मचारी नरेश सिंह निवासी ऋषिनगर, नालापानी चौक पटेलनगर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। बताया कि माजरा में उनकी कंपनी का मोबाइल टावर लगा है। चार मई को टावर से पावर सप्लाई केबल और दो एलयूएस उपकरण चोरी कर ले गए। इससे पहले तीन मई को पावर केबल, 23 मई को पावर केबल, 21 अप्रैल को पावर केबल और आठ अप्रैल को भी टावर का पावर केबल चोरी किया गया था। इंस्पेक्टर पटेलनगर विनोद गुसाईं ने बताया चोरी का केस दर्ज कर चोर की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...