रांची, मई 3 -- रातू, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के दलादिली-गुडु रोड स्थित एयरटेल टावर से शनिवार रात अज्ञात चोरों ने करीब डेढ़ लाख रुपये मूल्य के दो एंटीना चोरी कर लिए। इस संबंध में एयरटेल कंपनी के टेक्नीशियन प्रिया रंजन कुमार प्रसाद ने रविवार को रातू थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। टेक्नीशियन के अनुसार इंडस टावर कंपनी के तहत उक्त स्थान पर एयरटेल का मोबाइल टावर स्थापित है। बीती रात चोरों ने टावर से दो एंटीना खोलकर चोरी कर ली, जिससे कंपनी को आर्थिक नुकसान हुआ और टावर की सेवा बाधित हो गई। एंटीना चोरी से क्षेत्र की मोबाइल नेटवर्क और संचार व्यवस्था भी प्रभावित हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...