मोबाइल टावर से उपकरण चोरी, केस दर्ज
जौनपुर, मई 9 -- बदलापुर। कोतवाली पुलिस ने एक मोबाइल टावर से अजना कार्ड चोरी करने के मामले में अज्ञात दो के खिलाफ केस दर्ज कर जांच में जुट गई है। प्रयागराज जनपद के मेजा थाना क्षेत्र के पयानीपुर निवासी आलोक शुक्ल ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि वह इंडस कंपनी में प्रभारी सुरक्षा अधिकारी के पद पर तैनात है। इंडस कंपनी का एक टावर क्षेत्र के पूरामुकुंद गांव में लगा है। जहां 25 अप्रैल की रात अज्ञात चोरों ने टावर का दो अजना कार्ड चोरी कर लिया गया है। जिससे व्यवस्था बाधित हो गई है। थानाध्यक्ष फूलचंद पांडेय ने बताया कि अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- 10 दिन बाद भी 15 लाख की पाइप चोरी का सुराग नहीं
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.