गाज़ियाबाद, मार्च 8 -- -सिहानी गेट क्षेत्र में हुई घटना, आहट होने पर भवन स्वामी और पड़ोसी जागे तो छत से कूद गए दो आरोपी -एक आरोपी फरार हुआ, जबकि चोटिल हुए दूसरे आरोपी को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दियागाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। सिहानी गेट थानाक्षेत्र के मुकुंदनगर इलाके में शनिवार तड़के मोबाइल टावर से मशीनरी चोरी करने का मामला सामने आया। मकान मालिक की सतर्कता और पड़ोसियों की मदद से एक आरोपी को चोरी के सामान के साथ मौके पर ही पकड़ लिया गया। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।मुकुंदनगर में रहने वाले मनोज कौशिक ने सिहानी गेट थाने में दी शिकायत में बताया कि सात मार्च की रात करीब दो से ढाई बजे के बीच वह अपने घर में सो रहे थे। इसी दौरान छत पर किसी के कूदने और भारी सामान गिरने की आवाज सुनकर उनकी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.