बागपत, जून 12 -- दाहा। पलड़ी गांव के घड़नी चौक पर आबादी के बीच मोबाइल टावर लगाए जाने के विरोध में महिलाओं ने धरना दिया। महिलाओं ने टावर से निकलने वाले रेडिएशन को स्वास्थ्य के लिए हानिकारक बताते हुए इसका विरोध किया। चेतावनी दी कि यदि टावर लगाया गया तो अनिश्चितत कालीन धरना देने को मजबूर होगी। गुरुवार को गांव की सेंकड़ों महिलाओं ने इक्ट्ठा होकर सांकेतिक धरना शुरू किया। धरने पर बैठी महिला श्वेता, मोनिका, कृष्णा, रीना, सोनबीरी, कौशल्या, राकेश देवी, शकीला, अतरो, शांति का कहना था कि घनी आबादी के बीच मोबाइल टावर लगाए जाने से लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। यह भी पढ़ें- मोबाइल टावर लगाने के विरोध में महिलाओं ने दिया धरना महिलाओं ने प्रशासन से आबादी के बीच लगाए जा रहे मोबाइल टावर का कार्य तत्काल रुकवाने की मांग की। उन्होंने चेतावनी द...