मिर्जापुर, अप्रैल 11 -- मोबाइल टावर लगाने के नाम पर ठगी, दो पर केस बंगलुरु की कंपनी ने झांसा देकर ऐंठे हजारों रुपयेन्यायालय के आदेश पर पुलिस ने की कार्रवाईमिर्जापुर, संवाददाता। अदलहाट के जोगवा गांव में मोबाइल टावर लगवाने के नाम पर हजारों रुपये ठगी का मामला सामने आया है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने शुक्रवार को बंगलुरु की एक कंपनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।जोगवा गांव निवासी परमानन्द उपाध्याय ने बताया उन्होंने समाचार पत्र में प्रकाशित क्राउन कैस्टल ग्रुप कंपनी (राजा जी नगर, बंगलुरु) का विज्ञापन देखकर टावर लगवाने के लिए संपर्क किया। कंपनी के कथित कर्मचारी शिव कुमार ने उन्हें झांसा दिया कि उनकी जमीन पर एयरटेल का 4जी टावर लगाया जाएगा, जिसके लिए 85 हजार रुपये एडवांस और 90 हजार प्रतिमाह किराया मिलेगा। पिता के नाम पर आवेदन किया। प्रक्रिया के न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.