इटावा औरैया, अप्रैल 20 -- भरथना। थाना क्षेत्र के गांव पाली खुर्द में सोमवार की शाम करीब पांच बजे उस समय हड़कम्प मच गया जब गाँव के बीच लगे एक मोबाइल टावर में अचानक धुंआ उठने लगा, धुंआ उठते देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना दमकल टीम को दी। टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया। सोमवार दोपहर पाली खुर्द गाँव में लगे मोबाईल टावर के जनरेटर से अचानक धुंआ उठने लगा धुंआ उठता देख ग्रामीणों में हड़कम्प मच गया। देखते ही देखते जनरेटर में से आग की लपटें निकलने लगी जिसके बाद ग्रामीण निजी संसाधनों से आग बुझाने में जुट गये किन्तु आग ने विकराल रूप ले लिया। तभी सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया। घटना में राहत की बात यह रही कि किसी भी प्रकार की कोई जनहानि नही हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.