श्रावस्ती, अप्रैल 6 -- जमुनहा, श्रावस्ती, संवाददाता। शार्ट सर्किट की वजह से मोबाइल टावर में आग लग गई। आग से टावर के सभी उपकरण जलकर राख हो गए। उपकरण जलने से इलाके की नेटवर्क सेवाएं ठप हो गई। वहीं एक घर में आग लगने से लाखों का सामान खाक हो गया। मल्हीपुर थाना क्षेत्र के मल्हीपुर चौराहे पर बीएसएनएल व जिओ का मोबाइल टावर लगा हुआ है। रविवार रात में शार्ट सर्किट होने से टावर के अंदर अचानक आग लग गई। इससे टावर में लगे उपकरण जलकर खराब हो गए। जिसकी वजह से पूरे इलाके की नेटवर्क व्यवस्था ठप हो गई। बताया जाता है कि आग लगने से टावर के महत्वपूर्ण उपकरण पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। जिसके कारण बीएसएनएल और जिओ दोनों कंपनियों की सेवाएं प्रभावित हो गई हैं। घटना के बाद ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। वहीं सोनवा थाना क्षेत्र के लक्ष्मननगर निवासी परशु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.