मोबाइल टावर पर चढ़ गई पति से नाराज पत्नी
बगहा, जून 7 -- चौतरवा, एक संवाददाता। चौतरवा थाना क्षेत्र के पतिलार सीतापार गांव में पति पत्नी में हुवे विवाद को लेकर नाराज पत्नी पंचायत के लक्ष्मीपुर गांव स्थित एक मोबाइल टावर पर रविवार को चढ़ गई। पति पर मारपीट करने का आरोप लगा अपनी जान देने की बात कहने लगी। जिससे उक्त जगह पर अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया। टावर के पास लोगों की काफी भीड़ इकठ्ठा हो गई और लोगो ने विवाहिता को समझाते हुवे इसकी सूचना चौतरवा थाना की पुलिस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची चौतरवा थाना की पुलिस ने महिला को समझा बुझा टावर से नीचे उतारा और थाना लाया गया। महिला को सही सलामत थाना लाने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। टावर पर चढ़ी विवाहिता महिला प्रियंका देवी ने बताया की वह उत्तर प्रदेश के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के पिपरा बाजार की रहने वाली है।और उसने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.