सुल्तानपुर, मार्च 13 -- कादीपुर। बुढ़ाना निवासी एक युवक पत्नी के वियोग में मोबाइल टावर पर चढ़ गया। सूचना पर पहुंचे पीआरवी के जवानों ने उसे नीचे उतारा। कोतवाली श्यामसुंदर ने बताया कि युवक की पत्नी अपने मायके चली गई। युवक के अनुसार वह अपने ससुराल आना चाहती है, लेकिन उसके मायके वाले आने नहीं देते। जिससे नाराज युवक ग्राम लक्ष्मणपुर में स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गया। पुलिस ने उसे समझा बुझाकर नीचे उतारा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...