प्रयागराज, मई 11 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। नवाबगंज के सम्हई गांव में सोमवार सुबह एक युवती मोबाइल टावर पर चढ़ गई। इसकी जानकारी होते ही ग्रामीणों में खलबली मच गई। घटनास्थल पर नवाबगंज थाने की पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम भी पहुंच गई। पुलिस युवती को सुरक्षित नीचे उतारने और संपर्क करने का प्रयास कर रही है। हालांकि, युवती की पहचान और टॉवर पर चढ़ने की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सकी है।ग्रामीणों की मानें तो, सुबह करीब आठ बजे गांव के कुछ लोगों ने युवती को टावर पर चढ़ा देखा। देखते ही देखते वहां भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। यह भी पढ़ें- जौनपुर- प्रेमी से शादी के लिए टावर पर चढ़ गई किशोरी युवती टावर के ऊपरी हिस्से पर बैठी हुई है, जिसके चलते उससे बातचीत करने में दिक्कत हो रही है। लगभग 20 वर्षीय युवती मोबाइल टॉवर पर क्यों ...