मोबाइल टावर पर चढ़ी आर्केस्ट्रा डांसर का हाई वोल्टेज ड्रामा; मनाने में जुटी पुलिस, मची अफरा-तफरी
हिन्दुस्तान टीम, मई 22 -- यूपी के महराजगंज शहर के सक्सेना नगर मोहल्ले में उस समय हड़कंप मच गया, जब दो युवतियां सूचना कार्यालय के पास लगे मोबाइल टावर पर चढ़ गईं। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई और इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी युवतियों को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास में जुटे रहे। शुरूआती जांच में पता चला है कि टावर पर चढ़ी युवतियों में से एक पंजाब की रहने वाली है और स्थानीय आर्केस्ट्रा में डांसर के रूप में काम करती है। दूसरी युवती की पहचान और उसके संबंध में जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, कुछ दिन पहले उक्त युवती ने आर्केस्ट्रा संचालक के बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपित को जेल भेज दिया था। आशंका जताई जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.