लखीमपुरखीरी, मई 12 -- लखीमपुर। शहर के मोहल्ला नौरंगाबाद में मंगलवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक अज्ञात युवक मोबाइल टावर के शिखर पर जा चढ़ा। दोपहर करीब 12 बजे हुई इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और देखते ही देखते टावर के नीचे स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही सदर कोतवाली पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस कर्मियों ने लाउडस्पीकर के माध्यम से युवक से नीचे उतरने की अपील की, लेकिन युवक ऊपर ही डटा रहा। शुरुआती जानकारी के अनुसार, युवक टावर पर चढ़ने का कोई ठोस कारण नहीं बता रहा है, जिससे मामला और भी पेचीदा हो गया है। मौके पर मौजूद पुलिस टीम युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। आसपास के लोगों का कहना है कि युवक मानसिक रूप से परेशान लग रहा है, हालांकि इसकी पुष्टि अभी नहीं हो पाई ह...