संभल, मई 10 -- मुजाहिदपुर गांव में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक मानसिक रूप से परेशान युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया और करीब पांच घंटे तक हाईवोल्टेज ड्रामा करता रहा। इस दौरान युवक ने टावर के तार काट दिए और एंटीना को नुकसान पहुंचा दिया, जिससे इलाके की नेटवर्क सेवा भी ठप हो गई। वहीं, देर रात तक युवक टावर से नहीं उतरा। सोमपाल पुत्र चंद्रभान शनिवार दोपहर करीब दो बजे गांव में लगे एटीसी के मोबाइल टावर पर चढ़ गया। टावर पर पहुंचते ही उसने एंटीना के तार काटने शुरू कर दिए। इतना ही नहीं, युवक ने टावर से सरिया और एंगल खोलकर वहां लगे उपकरणों को भी तोड़ दिया। यह भी पढ़ें- नेटवर्क की समस्या से नाराज युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा इसके चलते मोबाइल नेटवर्क सेवा बाधित हो गई और कंपनी के लिंक प्रभावित हो गए। नेटवर्क में दिक्कत आने पर कंपनी के टेक्नीशियन जयप्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.