मोबाइल टावर पर चढ़ा बीएससी नर्सिंग कॉलेज छात्र
दरभंगा, जून 24 -- दरभंगा, नगर प्रतिनिधि। डीएमसीएच के बीएससी नर्सिंग कॉलेज की प्राचार्य को सस्पेंड करने और इंटरनल परीक्षा में शामिल कराने की मांग को लेकर बुधवार को एक छात्र मोबाइल टावर पर चढ़ गया। करीब साढ़े चार घंटे तक चले इस हाई वोल्टेज ड्रामे के कारण अस्पताल परिसर में घंटों अफरातफरी मची रही। सूचना मिलते ही कॉलेज और अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया। मौके पर बेंता थाने की पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम को बुलाया गया। अधिकारियों के काफी अनुरोध के बाद भी छात्र नीचे उतरने को तैयार नहीं हुआ। आखिरकार दोपहर करीब तीन बजे दरभंगा डीएम से मोबाइल पर बात कराए जाने के बाद वह टावर से नीचे उतरा। इसके बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली। छात्र की पहचान मोतिहारी निवासी धनंजय कुमार के रूप में हुई है, जो सत्र 2022-26 बैच का छात्र है。 यह भी पढ़ें- एमबीबीएस फाइनल मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.