प्रयागराज, अप्रैल 29 -- छिवकी स्टेशन परिसर में एक युवक अचानक मोबाइल टावर पर चढ़ गया और नीचे खड़े लोगों के सामने धमकी देने लगा कि 'मेरी पत्नी को बुलाओ, नहीं तो कूद जाऊंगा।' यह घटना मंगलवार को सुबह करीब 10:30 बजे की है। स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में मौजूद यात्रियों ने देखा कि युवक तेजी से टावर पर चढ़ा। कुछ ही मिनटों में भीड़ एकत्र हो गई। उसकी फोटो कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
युवक की मांग बताया जा रहा है कि युवक बार-बार अपनी पत्नी से मिलने की मांग कर रहा था। वह चिल्ला रहा था कि अगर पत्नी नहीं आई, तो वह जान दे देगा। सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस हरकत में आई और तुरंत 112 हेल्पलाइन व फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। थोड़ी देर में पुलिस और दमकल टीम मौके पर पहुंच गई। करीब दो घंटे तक चले इस ड्रामे के दौरान पुलिस ने युवक को समझाने की कोशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.