मोबाइल टावर के विरोध में पलायन की चेतावनी, घरों के बाहर चस्पा किए पोस्टर
मुजफ्फर नगर, जून 15 -- मुजफ्फरनगर शहर के मोहल्ला दक्षिण कृष्णापुरी में घनी आबादी के बीच एक मकान की तीसरे मंजिल पर लगने जा रहे मोबाइल टॉवर का मोहल्लेवासियों ने जमकर विरोध किया। मोहल्ले में निरीक्षण को पहुंचे मंत्री कपिल देव अग्रवाल को भी गुस्साए लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। मोहल्लेवासियों ने इस संबंध में डीएम और एमडीए से भी शिकायत की है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाई। नाराज मोहल्लेवासियों ने अपने घरों के बाहर 'मकान बिकाऊ' और 'पलायन करेंगे' के पोस्टर चस्पा कर प्रशासन को चेतावनी दी है।शहर के मोहल्ला दक्षिणी कृष्णापुरी एक घनी आबादी का क्षेत्र है, जिसमें पूर्ववत दो मोबाइल टावर स्थित है। अब यहां पर एक मकान की तीसरी मंजिल पर मोबाइल टॉवर लगाने की तैयारी चल रही है। मोबाइल टवार लगाने के लिए कार्य चल रहा है। जबकि उक्त मकान के पास तीन श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.