नोएडा, जनवरी 5 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। बख्तावरपुर गांव में लगे मोबाइल टावर के कीमती उपकरण चुरा रहे दो बदमाशों को तकनीशियन और सिक्योरिटी के कर्मचारियों ने रंगेहाथ दबोच लिया। दोनों की निशानदेही पर उनके एक अन्य साथी को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने चोरी में इस्तेमाल होने वाली कार को भी कब्जे में ले लिया। गाजियाबाद के साहिबाबाद में रहने वाले अजय सिंह ने सेक्टर-126 थाने में शिकायत दी कि वह एसजी कॉन कंपनी में टावर तकनीशियन हैं। वह रविवार की रात बख्तावरपुर गांव में लगे मोबाइल टावर को जांचने गए। उनके साथ सिक्योरिटी कर्मचारी हरेंद्र सिंह और देवेंद्र कुमार शर्मा भी थे। तीनों जब उस छत पर पहुंचे तो दो लड़के दिखाई दिए। दोनों टावर में लगे आरआरयू को चोरी कर भाग रहे थे। अजय और उनके साथियों ने दोनों लड़कों का पीछा शुरू किया। भागने के दौरान दोनों आरोप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.