गंगापार, फरवरी 6 -- हंडिया स्थित मोबाइल कम्युनिकेशन टावर चोरों के निशाने पर है। चोर कई टावरों को निशाना बना चुके है। मामले की शिकायत हंडिया पुलिस से की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। संबंधित लोगों ने इलाकाई पुलिस से चोरों के ऊपर कार्रवाई करने की मांग की है ताकि घटित हो रही घटनाओं को रोका जा सके। हंडिया कस्बा स्थित एक कम्युनिकेशन टावर को बीते गुरुवार की रात चोरों ने निशाना बनाया।टावर से जुड़े तकनीशियन ब्रम्ह बहादुर ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि रात में टावर की केबल काटी जा रही थी, मोबाइल पर अलार्म मिलने पर टावर पहुंचा तो ज्ञानपुर जिले के गोपीगंज थाना क्षेत्र के फूलबाग गांव निवासी कलीम शेख पुत्र बबलू शेख केबल काट रहा था। ब्रम्हबहादुर ने अपने सहकर्मियों की मदद से चोर को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। मामले ने पीड़ित ने हंडिया पुलिस को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.