मोबाइल टावरों से बैटरियां चोरी, अज्ञात पर केस
सुल्तानपुर, जून 2 -- दोस्तपुर, संवाददाता। थाना क्षेत्र के बेथरा और खालिसपुर दुर्गा गांव स्थित मोबाइल टावरों से पांच बैटरियां (अजना) चोरी होने के मामले में पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इंडस टावर कंपनी के तकनीशियन विजय बहादुर ने तहरीर देकर बताया कि 10 मई की रात बेथरा टावर से दो तथा 11 मई की रात खालिसपुर दुर्गा टावर से तीन बैटरियां चोरी हो गई थीं। काफी तलाश के बाद भी कोई सुराग न मिलने पर पुलिस से शिकायत की गई। थाना प्रभारी नारदमुनि सिंह ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह भी पढ़ें- केबल काट कर ले जाने दर्ज कराई रिपोर्ट यह भी पढ़ें- मोबाइल टावर से बैट्री चोरी,मुकदमा दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.