मोबाइल टावरों से नौ लाख की बैटरी चोरी, 10 दिन बाद केस दर्ज
गंगापार, मई 26 -- मऊआइमा, हिन्दुस्तान संवाद। 10 दिनों से विभिन्न टावरों से लगभग नौ लाख मूल्य की 11 कीमती लीथियम बैट्री चोरी हो गई। इससे मोबाइल सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुईं। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।मऊआइमा इलाके के सरपताही नहर स्थित मानी उमरपुर इण्डस टावर से छह लीथियन बैट्री 15 मई की रात चोरी हुई। उसके पहले 12 मई की रात राजेश कुमार मौर्या की साइड से चार, फिर एक अन्य साइड से 19 मई को एक बैट्री चोरी हुई। टावर से बैट्रियां चोरी होने से सैकड़ों गांवों में मोबाइल नेटवर्क नहीं पहुंच पा रहा है। चोरी की घटना की लिखित सूचना कंपनी के मैनेजर मोहम्मद नवेद आलम ने मऊआइमा थाना में दी थी। मैनेजर ने बताया कि कुल चोरी हुई बैट्रियों की कीमत नौ लाख के करीब है। जिसपर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर चोरों का पता लगाने में जुटी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.