मोबाइल टावरों से चोरी करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह का भंडाफोड़
चंदौली, अप्रैल 22 -- चंदौली, संवाददाता। अलीनगर पुलिस ने मोबाइल टावरों से चोरी करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मंगलवार की देर रात गोधना अंडरपास के समीप चोरी के सामान के साथ दो अभियुक्तों को धर दबोचा। उनके कब्जे से करीब पांच लाख का टावर में लगाए जाने वाला उपकरण मिला। अपर पुलिस अधीक्षक अनन्त चंद्रशेखर ने बुधवार को पुलिस लाइन सभागार में मामले का खुलासा किया।उन्होंने बताया कि बीते 29 मार्च को सदलपुर ग्राम में स्थित एक टावर से कीमती कार्ड की चोरी की गई थी। इस संबंध में तहरीर मिली थी। इसके आधार पर अलीनगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को पकड़ने में जुट गई थी। स्वाट एवं सर्विलांस की मदद और घटना स्थल पर मिले साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्त प्रकाश में आए थे।एसपी आकाश पटेल के निर्देश पर पुलिस टीम आरोपियों की गिरफ्तारी को लेक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.