लखीमपुरखीरी, फरवरी 6 -- नगर उद्योग व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने बाजार में दो मोबाइल टायलेट लगवाने के लिए चेयरमैन बद्री प्रसाद मौर्य ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा गया है कि कस्बे की मुख्य सड़कों की बाजार टायलेट सुविधा न होने से व्यापारियों समेत तमाम लोगों खासकर महिलाओं को काफी दिक्कत उठानी पड़ती है। व्यापारियों ने एक मोबाइल टायलेट चौराहे से झंडी रोड की ओर तथा दूसरा ढखेरवा या पलिया रोड पर लगवाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में जिला महामंत्री उमेश शुक्ला सहित तहसील महामंत्री मुन्ना यूनिक, संरक्षिका ऊषा दीक्षित, नगर महामंत्री बलदेव सिंह, कोषाध्यक्ष संतोष वर्मा सहित अरमान आलम और हरविलास शर्मा आदि शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...