मोबाइल झपट कर भाग रहे उचक्कों को पकड़ा
पूर्णिया, जून 18 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। मोबाइल झपट कर भाग रहे दो उचक्कों को लोगों ने पकड़ लिया। जिसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। आरोपी की पहचान मरंगा थाना के मरंगा बिन्द टोला निवासी आदर्श कुमार एवं बेचन कुमार के रूप में की गई है। मामला फोर्ड कंपनी चौक का है। आरोप है कि बाइक पर सवार दो उचक्कों ने राहगीर से मोबाइल झपट लिया। झपट कर भागने के क्रम में बाइक का चेन टूट गया। इतने में आसपास के लोगों ने दोनों को पकड़ लिया। लोगों ने दोनों की खबर ली और पुलिस को सूचना दी। केहाट थाना से आई पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। केहाट थानाध्यक्ष उदय कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.