मुजफ्फरपुर, मार्च 28 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। मोबाइल झपटमार गिरोह के एक शातिर ने शनिवार को आरा से जयनगर जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी की। आरपीएफ नारायणपुर ने जांच शुरू की और एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पथराव में इस ट्रेन के एक जेनरल कोच के 43 से 54 के दाहिने तरफ की खिड़की का शीशा टूट गया। हालांकि किसी यात्री को चोट नहीं आई। इसको लेकर प्रखर शेखर नामक यात्री ने शिकायत की। इस पर आरपीएफ नारायणपुर ने जांच शुरू की। पहले खुदीराम बोस स्टेशन जाकर जांच की। शिकायतकर्ता से जानकारी ली। इसके बाद मिठनपुरा रेलवे गुमटी नंबर 100 स्पेशल के पास छानबीन की। इस दौरान आरपीएफ को देखकर भाग रहे एक युवक को खदेड़ कर पकड़ा गया। उससे पूछताछ की गई तो उसने पत्थर मारने की वारदात को स्वीकार ली। उसे आरपीएफ ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान मि...