देवघर, अप्रैल 16 -- मधुपुर, प्रतिनिधि। मधुपुर पुलिस ने झपटमारी कर मोबाईल चोरी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को धर दबोचा। उसे लालगढ़ गांव से नाटकीय ढंग से पकड़ा गया है। उसके पास से एक मोबाईल बरामद किया गया है, जिसकी जांच के बाद चोरी की बतायी गयी है। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपी की पहचान शहजाद शेख के रूप में की गयी है। वह लालगढ़ का रहने वाला बताया जाता है। जानकारी के अनुसार वह तेज रफ्तार बाइक से राहगीरों को झपटमारी कर मोबाईल छीनकर फरार हो जाता था। विशेषकर महिलाओं को परेशान करता था। इसके आतंक से लोग परेशान थे। यह भी पढ़ें- कुरसेला : अंतरराज्यीय चोर गिरोह की महिला सहित 10 गिरफ्तार, भेजा जेल बुधवार को आरोपी की सामान्य मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- माड़ीपुर में युवक का मोबाइल झपटा
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.