मोबाइल झपटमारी में युवक व दो बाल अपचारी बंदी
कौशाम्बी, सितम्बर 9 -- कौशांबी, संवाददाता। ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत कौशाम्बी थाना पुलिस ने मोबाइल झपटमारी के मामले में एक युवक को गिरफ्तार कर दो बाल अपचारियों को अभिरक्षा में लिया है।पुलिस के अनुसार, सात सितंबर को पलटूपुर निवासी गोरकी पत्नी लखन ने तहरीर दी थी कि उसका बेटा बिजिया स्थित ननिहाल से घर लौट रहा था। नरगी नहर के पास बाइक सवार तीन लोगों ने उसका मोबाइल छीन लिया और फरार हो गए। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एक को कोसम इनाम पंचायत भवन के पास से गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से झपटा गया मोबाइल बरामद हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.