मोबाइल झपटमारी के आरोपी का खिड़की से झूलता वीडियो वायरल
भागलपुर, अक्टूबर 4 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। चलती ट्रेन में मोबाइल झपटमारी के दौरान एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। भागलपुर से दानापुर जा रही ट्रेन की खिड़की में बाहर से हाथ डालकर मोबाइल छीनने की कोशिश कर रहे एक युवक को यात्री ने रंगे हाथ दबोच लिया। ट्रेन की रफ्तार बढ़ने पर युवक काफी दूर तक खिड़की के सहारे बोगी के बाहर हवा में लटकता रहा। इसके बाद यात्री ने उसे धक्का देकर नीचे रेलवे ट्रैक पर गिरा दिया। इस पूरी घटना का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आरपीएफ और जीआरपी के इंस्पेक्टर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि घटना की जानकारी मिली है और यह सच है। पुलिस टीमें घायल युवक की पहचान और उसकी मौजूदा स्थिति की पड़ताल में जुट गई हैं। ट्रेन जब रतनपुर स्टेशन से आगे बढ़ते हुए धीमी गति में चल रही थी, तभी ट्रैक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.