मोबाइल झपटने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
गुड़गांव, मार्च 18 -- गुरुग्राम, प्रमुख संवाददाता। सुशांतलोक थाना पुलिस ने पार्क के पास कंपनी कर्मियों से मोबाइल छीनने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान आगरा यूपी के गांव सरीरी निवासी 20 वर्षीय करण परमार और पन्ना मध्यप्रदेश के गांव तिगरा निवासी 19 वर्षीय सतीश बसंका उर्फ कालू के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से छीने गए दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पूछताछ में सामने आया कि करण एक डिलीवरी बॉय और सतीश होटल में कुक का काम करता है। पैसों की तंगी के चलते दोनों ने वारदात को अंजाम दिया। 29 दिसंबर को सेक्टर-44 स्थित कंपनी के पास पार्क के नजदीक एक युवक और उसकी सहकर्मी से दोनों आरोपियों ने मोबाइल छीन लिए थे। शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.