मोबाइल झपटने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया
फिरोजाबाद, जून 4 -- शिकोहाबाद पुलिस ने लाइब्रेरी से लौट रही छात्रा के मोबाइल को बाइक सवार बदमाश द्वारा छीने जाने के मामले में आरोपी को दबोच लिया है। उससे छीना गया मोबाइल, तमंचा, कारतूस बरामद किया। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया। हिमांशु पुत्र अवधेश कुमार निवासी गणेश नगर, एटा चौराहा ने शिकायती पत्र देते हुए कहा था कि उसकी चचेरी बहन 30 मई की रात लाइब्रेरी से घर वापस आ रही थी। एटा चौराहा स्थित हुसैन शोरूम के बाहर बाइक सवार दो बदमाशों ने उसके मोबाइल पर झपट्टा मारकर छीन ले गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। यह भी पढ़ें- चोरी का मोबाइल और तमंचा समेत दो गिरफ्तार पुलिस ने गुरुवार को आरोपी को पुरातन सरस्वती विद्या मंदिर रोड के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को आरोपी के पास से 315 बोर का तमंचा, दो कारतूस बरामद हुए। पकड़े गए आर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.