पूर्णिया, मार्च 6 -- केनगर, एक संवाददाता।केनगर थाना पुलिस ने सोमवार शाम मोबाइल झपट्टा मार गिरोह के दो चोर को गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस ने उनके पास से चोरी के दो मोबाइल और एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है। थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनवी ने बताया कि गिरफ्तार मोबाइल झपट्टा मार चोर की पहचान थाना क्षेत्र के ही परोरा पंचायत के वार्ड संख्या 13 स्थित परोरा गाँव निवासी सारथी महतो का 18 वर्षीय पुत्र रंजित कुमार एवं परोरा बलुआ टोला निवासी कंतलाल महतो का 18 वर्षीय पुत्र छोटू कुमार के रूप में की गई है। उन्होंने बताया कि डायल 112 पर मोबाइल छिनतई के संबंध में सूचना मिली थी। सूचना के सत्यापन और त्वरित कार्रवाई के लिए एक पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने संदिग्ध स्थिति में जा रहे एक बाइक पर सवार दो युवक को रोका। हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.