बदायूं, मार्च 3 -- बदायूं। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र में महिला से मोबाइल झपटने के मामले में पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। रेलवे स्टेशन फाटक के पास एक महिला के हाथ से मोबाइल छीनकर अज्ञात व्यक्ति फरार हो गया था। इस संबंध में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। जिसके बाद आरोपी नन्हू पुत्र नरेश निवासी गांव सदाठेर थाना कादरचौक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से छीना गया मोबाइल बरामद किया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया है। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...