मोबाइल छोड़ गए लेकिन स्ट्रेचर वापस नहीं किए
प्रयागराज, जून 14 -- प्रयागराज। एसआरएन अस्पताल में मरीजों को समय पर स्ट्रेचर उपलब्ध कराने के लिए नई व्यवस्था शुरू की गयी है। इसके तहत ट्रामा सेंटर के गेट पर भी स्ट्रेचर स्टैंड बनाया गया है, जिससे मरीजों को सहूलियत हो। लेकिन ट्रामा सेंटर के गेट पर से स्ट्रेचर ले जाने के बाद बहुत कम तीमारदार उसे वापस करने आते हैं। इससे दूसरे मरीज को परेशान होना पड़ता है। कर्मचारियों ने बताया कि अब तक 400 तीमारदार अपने मूल आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइेंसस व 16 मोबाइल स्ट्रेचर स्टैंड पर छोड़ गए हैं, लेकिन स्ट्रेचर जमा करने नहीं आए। कर्मचारियों ने मोबाइल और आधार कार्ड को अधीक्षक कार्यालय में जमा कर दिया है। यह भी पढ़ें- 55 साल पुराने नर्सिंग कॉलेज में कोई सभागार नहीं लेकिन एक सप्ताह बाद भी कोई मोबाइल लेने नहीं आया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.