चाईबासा, मई 6 -- चाईबासा, संवाददाता। स्थानीय मधु बाजार स्थित सनातन धर्मशाला परिसर में मंगलवार को चार दिवसीय चाईबासा पुस्तक मेला का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह में फिल्म निर्माता-निर्देशक तरुण मुहम्मद, राष्ट्रपति सम्मान से सम्मानित सेवानिवृत्त प्राचार्य राजकिशोर साहू, जीजीएसईएसटीसी बोकारो के निदेशक प्रियदर्शी जरूहार तथा सेवानिवृत्त प्राचार्य पुरुषोत्तम शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संयोजन कलाकार शीतल सुगंधिनी बागे ने किया। समय इंडिया नई दिल्ली के प्रबंध न्यासी चंद्र भूषण ने अतिथियों का अंगवस्त्र देकर स्वागत किया। मौके पर वक्ताओं ने कहा कि आज के डिजिटल युग में मोबाइल से दोस्ती करने के बजाय किताबों को अपना सच्चा साथी बनाएं। फिल्म निर्देशक तरुण मुहम्मद ने कहा कि पुस्तक मेला में ज्ञानवर्धक पुस्तकों का समृद्ध संग्रह है, जो हर वर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.