हाथरस, अप्रैल 26 -- मोबाइल छीनने व मारपीट करने का आरोप -(A) - कोतवाली मुरसान क्षेत्र के बुद्ध विहार कॉलोनी की घटनामुरसान, संवाददाता। क्षेत्र के बुद्ध बिहार कॉलोनी में एक व्यक्ति के साथ मारपीट, मोबाइल छीनने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।सिद्धार्थ कुमार निवासी बुद्ध बिहार कॉलोनी सादाबाद रोड मुरसान ने आरोप लगाया है कि वह अपने निर्माणाधीन मकान पर जा रहे थे। तभी कॉलोनी के गेट पर कुछ लोगों ने उन्हें रोक लिया। कालोनी के ही चार युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया और उनके साथ अभद्रता की। यह भी पढ़ें- प्लॉट की मेढ़ तोड़कर खड़ी कर दी दीवार,बुजुर्ग ने भूमि कब्जाने का लगाया आरोप आरोप है कि इस दौरान मोबाइल फोन छीन लिया और मोटरसाइकिल को धक्का देकर गि...