जौनपुर, दिसम्बर 19 -- सुजानगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के ऊंचगांव निवासी लवकुश गौतम पुत्र संतलाल ने बुधवार की शाम को पुलिस को फोन कर सूचना दिया कि सुजानगंज से कोचिंग पढ़कर घर जाते समय बाइक सवार दो युवकों ने मोबाइल छीन लिया। शोर मचाया तो कुछ दूरी पर बैठे लोगों ने सक्रियता दिखाते हुए दोनों युवकों को पकड़ लिया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और दोनों युवकों को पकड़कर थाने ले आई। पकड़े गए दोनों आरोपियों ने अपना नाम अमरजीत पुत्र अच्छेलाल भिखारीपुर, मछलीशहर तथा पंकज सरोज पुत्र बटेश्वर तिलोरा, मछलीशहर बताया। थानाध्यक्ष सुजानगंज फूलचंद्र पांडे ने बताया कि दोनों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.