शामली, मार्च 22 -- काम दिलाने का लालच देकर बंधक बनाने, रुपये वसूलने और मोबाइल छीनने के मुकदमे में एक आरोपी को गिरफ्तार किया। शामली के मोहल्ला पंसारियान वाल्मीकि बस्ती निवासी आतिश ने गत 25 जनवरी को कैराना कोतवाली में तहरीर दी थी। बताया था कि उसे व उसके दोस्त आशु को ढोल बजाने के कार्य दिलाने का लालच देकर कैराना के मोहल्ला आर्यपुरी में बुलाया गया। जहां उन्हें घर में बंधक बनाकर मारपीट की गई और जबरन रुपयों की वसूली करते हुए मोबाइल छीन लिया गया। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। रविवार को पुलिस ने उक्त मुकदमे में खुर्शीद निवासी मोहल्ला पीरजादगान कैराना को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसके कब्जे से छीना गया मोबाइल बरामद हुआ है। वहीं, पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...