रांची, मई 3 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। अरगोड़ा इलाके में बाइक सवार अपराधियों ने मोबाइल छिनतई का विरोध करने पर महिला को चाकू मारकर घायल कर दिया। वारदात के बाद अपराधी आराम से फरार हो गए। 30 अप्रैल को हुई इस घटना पर पीड़िता ललिता देवी ने अरगोड़ा थाने में केस दर्ज कराया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि पिछले दिनों दोपहर में वह पटेल चौक से दीपाटोली की ओर जा रही थीं। इसी बीच अरगोड़ा थाना से कुछ ही दूरी पर एक बाइक पर सवार तीन संदिग्ध पहुंचे। अपराधियों ने उन्हें रोका और मोबाइल छीनने लगे। उन्होंने विरोध किया तो उनमें एक अपराधी ने चाकू से उनके गले पर वार कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। इसके बाद अपराधी पटेल चौक की ओर भाग गए। हालांकि घायल हालत में वह थाना पहुंचीं और केस दर्ज कराया। पुलिस अपराधियों की छानबीन कर रही हैं, लेकिन उसे कोई सफलता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.