मोबाइल छीनने के बाद बाइक भी ले उड़े बदमाश
फरीदाबाद, जून 11 -- फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। नीलम बाटा रोड स्थित पेट्रोल पंप के सामने बदमाशों ने एक युवक को निशाना बनाते हुए पहले उसका मोबाइल फोन छीना और फिर पीछा करने के दौरान उसकी बाइक भी चोरी कर फरार हो गए। कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, जलनीपुर गांव निवासी अनुज ने पुलिस को बताया कि नौ जून की रात वह अपनी बाइक में तेल भरवाने के लिए नीलम बाटा रोड स्थित पेट्रोल पंप पर गया था। तेल भरवाने के बाद वह पेट्रोल पंप के सामने खड़े होकर मोबाइल पर बातचीत कर रहा था। इसी दौरान एक युवक उनके हाथ से मोबाइल फोन छीनकर भाग गया। यह भी पढ़ें- युवक से मोबाइल छीन ले गए बाइक सवार जब वह बदमाश का पीछा करने दौड़ा तो जल्दबाजी में बाइक में चाभी लगी रह गई। आरोप है कि इसी बीच दूसरे बदमाश ने मौके का फायदा उठाकर बाइक चोरी कर ली।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.