देवघर, मार्च 11 -- मधुपुर प्रतिनिधि मधुपुर स्टेशन पर रेल यात्रियों से झपट्टा मारकर मोबाईल छीनने वाला गिरोह सक्रिय है। इससे रेल यात्री काफी परेशान हो रहे हैं। आए दिन यात्रियों के मोबाईल छीनने की घटना सामने आती है। बुधवार को बिहार के लखीसराय जिला के हलसी थाना के राता गांव निवासी राम प्रसाद यादव 18183 अप टाटा-बक्सर एक्सप्रेस ट्रेन मे आसनसोल से जमुई जा रहे थे। इसी दौरान ट्रेन जब मधुपुर स्टेशन से खुलने के बाद स्टेशन की उत्तर दिशा से दो युवकों ने झपट्टा मारकर मोबाइल छीन लिया। हो-हल्ला होने पर ऑन ड्यूटी आरपीएफ और जीआरपी ने सर्च अभियान चलाया। लेकिन असामाजिक तत्व पकड़ में नहीं आए। तभी यात्री के बताए गए हुलिया और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आसपास के इलाकों में सर्च अभियान चलाया। इस बीच स्थानीय बेलपाड़ा अम्बेडकर चौक के पास दोनों युवकों को संदिग्ध हाला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.