बिहारशरीफ, जून 4 -- पावापुरी, निज संवाददाता। पुलिस ने मोबाइल छिनतई मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार बुधवार को नानंद पुल के पास साइकिल से जा रहे राहुल कुमार से बाइक सवार बदमाशों ने मोबाइल छीन लिया था। सूचना मिलते ही एक आरोपी मिथुन कुमार को पकड़ लिया। एक भाग निकला। छीना गया मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की गई। (पावापुरी से अनिल उपाध्याय) यह भी पढ़ें- मोबाइल छिनतई का मुख्य आरोपी गिरफ्तार यह भी पढ़ें- मोबाइल छिनैती गैंग के 03 बदमाश दबोचे

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...