मोबाइल छीनकर भाग रहे दो बदमाशों को लोगों ने पकड़ा, पिटाई की
पटना, मई 28 -- कदमकुआं थाना क्षेत्र के मैकडोलन गोलंबर के पास गुरुवार की शाम एक व्यक्ति से मोबाइल छीनकर दो बदमाश भाग रहे थे तभी आसपास के लोगों ने दोनों को पकड़ लिया। लोगों ने दोनों की जमकर पिटाई की। बदमाशों की बाइक तोड़ डाली। बाद में लोगों ने दोनों बदमाशों को पुलिस के हवाले कर दिया। मैकडोलन गोलंबर के पास शाम छह बजे एक व्यक्ति से मोबाइल झपटकर बाइक सवार दो बदमाश भाग रहे थे। पीड़ित ने शोर मचाया तो लोगों ने दोनों को पकड़ लिया। उसके बाद पिटाई शुरू कर दी। इस रास्ते से आने जाने वाला हर व्यक्ति ने दोनों बदमाशों की पिटाई की जिससे वे घायल हो गए। यह भी पढ़ें- मोबाइल छीनकर भाग रहे दो बदमाशों को लोगों ने पकड़ा, पिटाई की दोनों बदमाशों की पहचान लालबाग के जैद और तौसिद के रूप में की गई है। कदमकुआं थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.