धनबाद, जनवरी 6 -- सिंदरी, प्रतिनिधि सिंदरी टाउनशिप की रांगामाटी स्थित बिरसा समिति पार्क के समीप रहने वाले युवक से सोमवार को मोबाइल छीनकर भाग रहे दो नाबालिग सिंदरी पुलिस के हत्थे चढ़ गए। दोनों बिना नंबर की बाइक पर सवार थे। पीड़ित युवक ने बताया कि सोमवार की दोपहर करीब दो बजे वह मोबाइल से बात करते हुए गुरुद्वारा एल टाइप मुख्य सड़क पर जा रहे थे। इस दौरान दोनों नाबालिग मोबाइल छीनकर भागने लगे। तभी पीछे से आ रहे दोस्त की बाइक से पीछा कर उन्हें पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। सिंदरी थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर संजय कुमार ने कहा मामला संज्ञान में है। किंतु अभी तक किसी ने लिखित शिकायत नहीं की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.