मोबाइल छीनकर भाग रहा युवक को रंगेहाथ पकड़ा
कोडरमा, जून 2 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। मिशन यात्री सुरक्षा अभियान के तहत पहाड़पुर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने एक मोबाइल चोर को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। घटना पहाड़पुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या तीन की है। जानकारी के अनुसार रांची-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस के खुलने के दौरान ट्रेन की खिड़की के पास बैठी एक महिला यात्री का मोबाइल एक युवक छीनकर भागने लगा। मौके पर मौजूद आरपीएफ जवानों ने तत्परता दिखाते हुए युवक को मोबाइल के साथ पकड़ लिया। इस संबंध में पीड़िता सीमा कुमारी, निवासी पहाड़पुर, ने शिकायत दर्ज कराई है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अजीत कुमार (पिता- ललन पासवान), निवासी ग्राम बेलदार बीघा, थाना टनकुप्पा, जिला गया के रूप में हुई है। यह भी पढ़ें- पहाड़पुर स्टेशन पर जनशताब्दी एक्सप्रेस से यात्री का मोबाइल छीनकर भागने के दौरान रंगे हाथ पकड़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.